29 Mar 2024, 21:33:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बेरूत। सीरिया के पूर्वोत्तर में स्थित आतंकवादियों के गढ़ इदलिब प्रांत में हवाई हमले किये गये। अमेरिका ने हाल ही में रूस और सीरिया को इस क्षेत्र में हमला नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा था कि इससे बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों के मारे जाने का खतरा है। सीरिया और रूस का दावा है कि वे आतंकवादियों को लक्ष्य करके इस क्षेत्र में हमला करते हैं।
 
आपात सेवा संचालित करने वाली एक संस्था ने कहा कि ताजा हवाई हमले से इदलिब के अल-तामना गांव में स्थित उसका केन्द्र पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस बीच फ्रांस ने चेतावनी दी है कि इदलिब पर रासायनिक हमले किये गये तो सीरिया पर वह हमला करने में एक सेकेंड की भी देरी नहीं करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »