29 Mar 2024, 18:59:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चागोस द्वीप पर मॉरिशस के दावे के समर्थन में आया भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2018 10:36AM | Updated Date: Sep 7 2018 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेग। भारत ने विवादास्पद चागोस द्वीप को लेकर मॉरिशस के दावे का समर्थन किया है। भारत ने कहा है कि इलाके को उपनिवेशवाद से निजात दिलाने की प्रक्रिया तब तक अधूरी है, जब तक यह हिस्सा ब्रिटिश नियंत्रण में है। यह द्वीप हिन्द महासागर में ब्रिटेन और अमेरिका का एक अहम सैन्य अड्डा है।
 
मॉरिशस और ब्रिटेन सामरिक महत्व वाले हिन्द महासागर में स्थित इस प्रवाल द्वीप को लेकर राजनयिक और कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में इस मुद्दे पर मौखिक सुनवाई के दौरान देश का रुख स्पष्ट करते हुए नीदरलैंड में भारत के राजदूत वेणु राजमणि ने कहा ऐतिहासिक तथ्यों और कानूनी पहलुओं के विश्लेषण से चागोस की संप्रभुता और उसके मॉरिशस के साथ निरंतर रहने की पुष्टि होती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »