29 Mar 2024, 16:25:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संरा सुरक्षा परिषद सीरिया के इदलिब पर करेगा चर्चा संयुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2018 5:19PM | Updated Date: Sep 5 2018 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आगामी शुक्रवार को होने वाली बैठक में सीरिया के इदलिब प्रांत की स्थिति पर चर्चा होगी। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में सीरियाई सरकार को इदलिब में संभावित सैन्य हमले से पहले रासायनिक हथियारों का उपयोग नहीं करने की भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इदलिब में संभावित सरकारी हमले से बड़े पैमाने पर मानवीय त्रासदी हो सकती है।

हेली ने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार और उसकी सहयोगी रूस और ईरान का जिक्र करते हुए कहा,"यह एक दुखद स्थिति है, और यदि वे सीरिया को हासिल करने का मार्ग जारी रखना चाहते हैं, तो वे ऐसा कर सकते हैं।" उन्होंने कहा,"लेकिन वे इसे रासायनिक हथियारों से नहीं कर सकते हैं। वे अपने लोगों पर हमला नहीं कर सकते हैं और हम इसके लिए पीछे हटने वाले नहीं हैं। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सीरिया के राष्ट्रपति और उसके सहयोगी ईरान और रूस को चेतावनी दी

कि बिना 'सोचे -समझे' आतंकवादियों के गढ़ इदलिब पर हमला नहीं किया जाये। इस कदम से बड़ी संख्या में आम लोग मारे जा सकते हैं। सीरियाई आब्जर्वेट्री फॉर ‘मून राइटÞस और एक विद्रोही सूत्र के अनुसार रूसी और सीरियाई विमानों ने मंगलवार को विद्राहियों के अंतिम प्रमुख गढ़ इदलिब के पश्चिमी छोर को घेरना शुरू कर दिया। सीरियाई सरकार के एक मंत्री ने यह भी कहा कि इदलिब की घेराबंदी शायद बलपूर्वक हल हो जाएगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »