19 Apr 2024, 22:56:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राहुल गांधी बोले - कैलाश में शांति है, यहां पाने को सब कुछ है, पर खोने को कुछ नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2018 12:45PM | Updated Date: Sep 5 2018 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कैलाश में शांति है और यहां किसी तरह की नफरत का माहौल नहीं है। इस यात्रा से सब कुछ मिलता है, खोने को कुछ नहीं। राहुल गांधी ने अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान पहली बार ट्वीट किया - मानसरोवर झील का जल शांत, शीतल और निर्मल है।
 
कैलाश में पाने को सब कुछ है, खोने को कुछ नहीं है। कोई भी इस जल का सेवन कर सकता है। यहां नफरत का माहौल नहीं है , इसलिए भारत में हम इस जल की पूजा करते हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने मानसरोवर झील की और आसपास के प्राकृतिक दृश्यों के भव्य तस्वीरें भी पोस्ट की। राहुल गांधी 31 अगस्त को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हुए थे और इस दौरान उन्होंने बुधवार को पहली बार यात्रा संबंधी जानकारी ट्विटर पर साझा की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »