25 Apr 2024, 23:15:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चक्रवाती तूफान से जापान में छह लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2018 7:12PM | Updated Date: Sep 4 2018 7:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। पश्चिमी जापान में मंगलवार को आए भीषण चक्रवाती तूफान से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और अनेक लोग घायल हो गए। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण कानसाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा और हवाई अड्डे को मुख्य द्वीप से जोड़ने वाला पुल एक जहाज की चपेट में आकर नष्ट हो गया है। इस तूफान जेबी  को देखते हुए जापान सरकार ने  प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने संबंधी परामर्श जारी कर दिए हैं और सैंकड़ों उडानों को रद्द करना पड़ा है।

जापान की समाचार समिति क्योदो ने कहा है कि यह जापान में 1993 के बाद का सबसे जबर्दस्त तूफान है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि तोकुशिमा के दक्षिणी क्षेत्र से गुजरने के बाद यह तूफान कोबे की तरफ बढ़ा और वहां से जापानी समुद्र की तरफ मुड़ गया। किनकी क्षेत्र में उड़ानों और रेल सेवाओं को रद्द करना पड़ा है और ओसाका क्षेत्र में फैक्टरियों, वाणिज्यिक संयंत्रों तथा अन्य इकाईयों को बंद करना पड़ा है। सरकारी प्रसारक टीबीएस के मुताबिक इस तूफान की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या छह है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »