28 Mar 2024, 21:35:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काठमांडू में रनवे पर फिसला विमान, बाल-बाल बचे 21 यात्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2018 10:41AM | Updated Date: Sep 3 2018 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। राजधानी काठमांडू में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हाल में मरम्मत किए गए रनवे पर यात्री विमान के फिसलने से उसमें सवार 21 यात्रियों की जान सांसत में फंस गई।
 
फिसलकर विमान पास के घास भरे मैदान में फंस गया था। जिसकी वजह से त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को 12 घंटों तक बंद रखना पड़ा। जिसके कारण हजारों यात्री वहां फंस गए। घटना में विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। इस हादसे के बाद काठमांडू आने वाले विमानों को नई दिल्ली, ढाका और लखनऊ भेजना पड़ा।  जेटस्ट्रीम-41 विमान में 21 यात्री सवार थे और विमान नेपालगंज से काठमांडू जा रहा था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »