29 Mar 2024, 16:25:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति का विवादित बयान, बोले - शहर में खूबसूरत महिलाएं, इसलिए होते हैं रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2018 11:00AM | Updated Date: Sep 2 2018 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला। फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चचार्ओं में आ गए हैं। इस बार उन्होंने महिलाओं के साथ रेप की बढ़ती घटनाओं को लेकर कहा है कि 'उनके होमटाउन में रेप अधिक होते हैं क्योंकि उनके शहर की महिलाएं काफी खूबसूरत हैं।'  उनके इस बयान की देश में काफी आलोचना हो रही है।
 
रेप को लेकर दिए गए बयान पर विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा दुतेर्ते को अपने बयान पर माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि, उनके आधिकारिक दफ्तर की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने ऐसा मजाकिया अंदाज में कहा है। मांदुऐ शहर में बोलते हुए दुतेर्ते ने कहा था, 'वो लोग कहते हैं कि दावाओ में रेप की बहुत सारी घटनाएं होती रही हैं। जब वहां पर इतनी खूबसूरत महिलाएं होंगी तो रेप तो होंगे ही। शहर में खूबसूरत महिलाएं हैं तो और अधिक रेप केस होंगे।' 
 
यह कोई पहली बार नहीं है जब फिलिपींस के राष्ट्रपति दुतेतेर्ने ऐसा बयान दिया हो। 2016 में उन्होंने सैनिकों द्वारा रेप किए जाने पर कहा था कि मेरे सैनिक रेप कर सकते हैं, मैं जेल चला जाऊंगा। दुतेर्ते ने अपने होमटाउन में रेप को लेकर यह बयान तब दिया जब उनसे हालिया पुलिस आंकड़ों के बारे में पूछा गया था। दावाओं में रेप की घटनाएं फिलीपींस के शहरों में सबसे अधिक है, इसके जवाब में उन्होंने यह विवादित बयान दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »