29 Mar 2024, 12:15:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी - यूघर को पुनर्शिक्षा शिविरों से मुक्त करें चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 10:52AM | Updated Date: Aug 31 2018 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने चीन को चेतावनी दी है कि वह आंतकवाद से निपटने के नाम पर पुनर्शिक्षा शिविरों में हिरासत में रखे गए यूघर मुसलमानों को तुरंत रिहा करें। युक्त राष्ट्र की नस्लीय विभेद निवारण समिति का आकलन है कि चीन के पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में यूघर समुदाय के लगभग 10 लाख लोगों को उनकी इच्छा के विरुध हिरासत में रखा गया है। 
 
चीन के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि चीन की शिनजियांग प्रांत में नीतियों की आलोचना के पीछे चीन विरोधी शक्तियों का हाथ है। आधिकारिक रूप से इस तथ्य की कभी पुष्टि नहीं हुई है कि चीन में इन तरह के हिरासत केंद्र काम कर रहे हैं। 
 
चीन ने कहा है कि शिनजियांग प्रांत इस्लामिक आतंकवाद और अलगाववादियों के गंभीर खतरे का सामना कर रहा है जो हमलों को अंजाम देकर अल्पसंख्यक यूघर मुसलमानों और चीन के बहुसंख्यक हान समुदाय के बीच सामुदायिक तनाव पैदा कर रहे हैं। यूघर पूर्वी और मध्य एशियाई देशों में निवास करने वाला तुर्की का एक सजातिय समूह है। चीन के पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में इस समुदाय के लाखों की आबादी निवास करती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »