26 Apr 2024, 03:07:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोदी ने काठमांडू में श्रीलंका के राष्ट्रपति से की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2018 6:09PM | Updated Date: Aug 30 2018 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना के बीच गुरुवार को यहां द्विपक्षीय बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने नेपाल के काठमांडू में चौथे बिम्स्टेक शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, " पड़ोसी पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काठमांडू में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरीसेना के साथ बातचीत की। बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान के लिए आपसी सहयोग और अन्य क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करने को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और अन्य बिम्स्टेक नेताओं ने संयुक्त रूप से नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से मुलाकात की। इस शिखर सम्मेलन का विषय 'शांतिपूर्ण, समृद्ध और सतत बंगाल की खाड़ी क्षेत्र' है।

मोदी का आज ही बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ भी द्विपक्षीय बैठक का कार्यक्रम निर्धारित है। दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के सात राष्ट्रों के क्षेत्रीय समूह बिम्स्टेक (बे आॅफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकॉनोमिक को-आॅपरेशन) के सदस्य हैं और सात देशों के इस समूह में भारत सहित दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सदस्य देश बंगलादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यामांर और थाईलैंड भी हैं। आतंकवाद का मुद्दा बिम्स्टेक देशों के बीच बातचीत का बहुत महत्वपूर्ण विषय है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »