24 Apr 2024, 17:46:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रोहिंग्याओं के साथ हुई हिंसा के लिए म्यांमार की सेना जिम्मेदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2018 12:31PM | Updated Date: Aug 28 2018 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र की जांच  रिपोर्ट में कहा गया है कि म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषणों को अनुमति दी तथा राखिने प्रांत में हिंसा के दौरान अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सेना की कार्रवाई में गांवों में आग लगा दी गयी।
 
संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय तथ्यान्वेषी मिशन ने कहा कि इराक तथा सीरिया में यजिदी समुदाय के खिलाफ इस्लामिक स्टेट द्वारा जिस प्रकार हिंसा की घटना को अंजाम दिया जा रहा है और अंतराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया गया उसी प्रकार की हिंसा रोहिंग्या के खिलाफ की गयी।
 
संयुक्त राष्ट्र के 20 पृष्ठ की रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहिंग्या जनसंहार के लिए म्यांमार की सेना के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि म्यांमार में रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा के कारण सात लाख लोग जान बचाकर बंगलादेश में शरण लिये हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »