20 Apr 2024, 03:11:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प नहीं बना सके अमेरिकी झंडा, सोशल मीडिया पर ट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2018 11:17AM | Updated Date: Aug 27 2018 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अगर आप जानते हैं कि अमेरिका के झंडे में कितने रंग हैं और झंडे का क्या पैटर्न है तो आप अमेरिकी राष्ट्रपति से ज्यादा जानकार हैं। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश का राष्ट्रपति जब छोटे बच्चों के बीच पहुंचा तो किसी ने सोचा नहीं था कि राष्ट्रपति की इतनी किरकिरी हो जाएगी। ट्रम्प और मीडिया के बीच की तनातनी किसी से छुपी नहीं है। ट्रम्प खुले आम मीडिया को फेक न्यूज कहकर नकारते रहें हैं और अमेरिकी मीडिया भी राष्ट्रपति की हर छोटी सी छोटी बात के लिए उनकी खिंचाई करने से बाज नहीं आता।
 
बच्चों के बीच चित्रकारी पड़ी महंगी
इस बार मीडिया ने राष्ट्रपति ट्रम्प को उनके अमेरिकी झंडे की जानकारी की वजह से आड़े हाथों लिया है। दरअसल ट्रम्प गुरुवार को पत्नी मेलानिया ट्रम्प और स्वास्थ्य व मानव संसाधन मंत्री एलेक्स अजार के साथ ओहियो के नेशनवाइड चिल्ड्रेन अस्पताल पहुंचे थे। वहां उन्होंने कुछ समय बच्चों के साथ भी बिताया।
 
सोशल मीडिया पर ट्रम्प की खिंचाई तब शुरू हुई जब एलेक्स ने अपने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की। दरअसल फोटो में दिख रहा है कि ट्रम्प ने कागज पर बने अमेरिका के झंडे पर आधा रंग भरा है, जिसका क्रम गलत है। इससे पहले की फोटो को देखकर लोग ट्रम्प के बचाव में कुछ कहते, सोशल मीडिया पर कुछ और तस्वीरें भी पोस्ट की गईं, जिनमें साफ दिख रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति खुद झंडे में रंग भर रहे हैं। बस इसके बाद तो सोशल मीडिया और अमेरिकी मीडिया ने ट्रम्प का मजाक बनाना शुरू कर दिया और मजाक बने भी क्यों न आखिर राष्ट्रपति से इतनी उम्मीद तो की ही जा सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »