28 Mar 2024, 21:02:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थाईलैंड में 14 साल की बच्‍ची से रेप के आरोप में भारतीय युवक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2018 10:48AM | Updated Date: Aug 25 2018 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 बैंकॉक। थाईलैंड में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में एक भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना पिछले महीने की है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पीड़िता से एक आॅनलाइन मंच पर मिला था। द नेशन की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत बेन्नूर यथीशा (28) को क्लोंग तोई जिला स्थित उसके कमरे से गिरफ्तार किया।

 

इसके अनुसार हालांकि आरोपी ने लड़की से दुष्कर्म के आरोपों से इनकार किया है। साथ ही कहा कि वह उसे सिर्फ अपने कमरे पर ले गया था और शराब पी थी। इसके अनुसार लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि वह संदिग्ध से 30 जून को लाइन चैट ऐप के जरिए मिली थी। आरोपी ने उसे एक जुलाई को खाओसन रोड पर मिलने के लिये कहा था। रिपोर्ट में कहा गया कि लड़की शुरू में अपने परिवार को इस बारे में बताने से डर रही थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »