18 Apr 2024, 20:44:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किसी राजनीतिक दबाव के आगे नहीं झुकेगा न्याय विभाग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2018 10:38AM | Updated Date: Aug 25 2018 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के अटार्नी जनरल जेफ सेशंस ने उन पर की गई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी का शुक्रवार को जवाब देते हुए कहा कि न्याय विभाग जिसके वह प्रमुख हैं किसी राजनीतिक दबाव के सामने झुकने वाला नहीं है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार सेशंस का यह जवाब ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति  ने कहा था कि सेशंस अपने विभाग के नियंत्रण में नहीं हैं। ट्रंप न्याय विभाग की आलोचना करने में काफी मुखर रहे हैं।
 
 रूस के 2016 के चुनाव में हस्तक्षेप संबंधी विभागीय जांच-पड़ताल के तरीकों से अमेरिकी राष्ट्रपति काफी चिढ़े हुए हैं। एक समय में ट्रंप के चुनाव प्रचार के समर्थक रहे सेशन ने हितों के टकराव से बचने के लिए इस जांच से खुद को अलग कर लिया और पड़ताल की जिम्मेदारी अपने सहायक रोड रोजेनस्टाइन को दे दिया था। 
 
विशेष अधिवक्ता राबर्ट म्यूलन की निगरानी में चल रही इस जांच प्रक्रिया में यह भी देखा जा रहा है कि क्या ट्रंप इसमें  किसी तरह का व्यवधान डालने की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं। ये सारी गतिविधियां अमेरिकी राष्ट्रपति को काफी उकसा रही हैं और अक्सर उनकी नाराजगी भरे उद्गार ट्विटर और व्यक्तिगत बयानों में सामने आ रहे हैं। ट्रंप अभी भी अड़े हुए हैं कि उनके चुनाव प्रचार और रूसी सरकार के बीच कोई सांठगांठ नहीं थी। 
 
साथ ही वह इस आरोप का भी खंडन कर रहे हैं कि न्याय के रास्ते में उन्होंने किसी तरह का व्यवधान डालने की कोशिश की है। अटार्नी जनरल ने एक बयान में कहा है कि जब उन्होंने न्याय विभाग का कार्यभार संभाला था, उन्होंने शपथ ली थी कि जब तक वह इस विभाग के अटार्नी जनरल हैं विभाग द्वारा न्याय की दिशा में उठाया गया कदम राजनीतिक हस्तक्षेप से प्रभावित नहीं होगा।
 
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विभाग अपने कार्य के उच्च स्तर को बनाए रखेगा और अगर ऐसा नहीं करेगा तो  वह विभाग के खिलाफ कारवाई से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे प्रतिभाशाली और कानून लागू करने वाले समर्पित समूह, जांचकर्ता और अधिवक्ता समूह किसी देश के पास नहीं हैं। 
 
असल में ट्रंप को उम्मीद थी कि सेशंस उनके प्रति वफादारी दिखाएंगे न कि रूस के चुनावों में हस्तक्षेप संबंधी जांच के मामले में उनसे बगावत कर लेंगे। फॉक्स एंड फ्रेंड्स कार्यक्रम में दिए गए अपने साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने एक अटार्नी जनरल रखा है जो न्याय विभाग पर नियंत्रण ही नहीं रख रहा है। सेशंस का न्याय विभाग पर नियंत्रण नहीं है और यह एक तरह की अद्भुत बात है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि उनके विरोधी कहते हैं कि सेशंस को बताना चाहिए था कि वह अपने को बचाने जा रहा है तो वह उसे वहां नहीं रखते। उसने नौकरी ले ली फिर कहा कि वह अपने को बचाने जा रहा है। 
 
ट्रंप ने कहा, 'ये किस तरह का आदमी है?' उन्होंने कहा कि सेशंस को उन्होंने नौकरी पर इसलिए रखा क्योंकि उन्होंने उनमें वफादारी देखी थी, वह वास्तविक समर्थक था। सेशंस को ट्रंप के प्रचार अभियान में इसलिए शामिल किया गया था क्योंकि वह जानता था कि कोई सांठगांठ नहीं है। सेशंस को ट्रंप के अभियान में इसलिए शामिल किया गया था क्यों कि उसका प्रवासियों के संदर्भ में कड़ा रुख रहा है। दो दिनों पहले रूस वाली जांच के मामले में ही बहुत ही नाटकीय मोड़ आया जब ट्रंप के पूर्व प्रचार प्रबंधक पॉल मेनफोर्ट कर और बैंक घोटाले के मामले में दोषी पाए गए।  श्री ट्रंप के पूर्व निजी वकील माइकल कोहेन भी कर चोरी, बैंक घोटाला और प्रचार खर्च उल्लंघन में दोषी पाए गए।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »