28 Mar 2024, 19:11:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हवाई में 'लेन' तूफान से लोग बेहाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2018 5:59PM | Updated Date: Aug 24 2018 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

होनोलूलू। अमेरिका के हवाई प्रांत में 'लेन' तूफान से भारी बारिश और भूस्खलन के कारण लोग बेहाल हैं और यहां के स्कूलों और कार्यालयों को बंद कर दिया गया। हवाई काउंटी नागरिक रक्षा एजेंसी की प्रवक्ता केल्ली वूटेन ने बताया कि कैलुआ-कोना शहर के दक्षिण-दक्षिणपूर्व दिशा में करीब 332 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में लेन अभी भी सक्रिय है। लेन के कारण बिग आइसलैंड के नाम से चर्चित हवाई के पूर्वी हिस्से में एक फुट से अधिक बारिश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस आपदा के कारण किसी के घायल होने की रिपोर्ट नहीं है लेकिन भूस्खलन और फ्लैश फ्लड के कारण 14 सड़कों को बंद कर दिया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »