29 Mar 2024, 16:54:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरिस के उपनगर में चाकू हमले में दो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2018 12:01PM | Updated Date: Aug 24 2018 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के उपनगर ट्रापेस में चाकू हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।  हमलावर को भी पुलिस से मार गिराया। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएफएम टीवी ने बताया कि हमलावर 'अल्ला हू अकबर' के नारे लगा रहा था लेकिन पुलिस ने तत्काल इसकी पुष्टि नहीं की है।
 
गृह मंत्रालय के सूत्र ने बताया कि पीड़ित हमलवार के रिश्तेदार हो सकते हैं और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या यह एक पारिवारिक झगड़ा था।  हमले के पीछे के कारण और हमलावर के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। आतंकवाद निरोधक अधिकारियों को मामले की जांच में अब तक शामिल नहीं किया गया है। धनाढ्य नगर पेरिस के पश्चिम में स्थित ट्रापेस अभावों से जूझता शहर है। इस शहर से बड़ी संख्या में युवा सीरिया गए हुए हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »