28 Mar 2024, 21:40:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में आत्मघाती हमले में छह सुन्नी लड़ाके मारे गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2018 6:05PM | Updated Date: Aug 22 2018 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिकरित। इराक के उत्तर में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम गांव में एक पूर्व सांसद के घर पर बुधवार को हुए आत्मघाती हमले में छह कबीलाई लडाके मारे गये तथा सात अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी है। इस हमले की जिम्मेदारी अभीतक किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन उस इलाके में खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी सक्रिय हैं। शिरकत जिला  पुलिस प्रमुख कर्नल खलिल अल साह्न ने बताया कि अस्दिरा गांव में  पूर्व सांसद अदनान अल-गनाम के घर पर कल मध्यरात्रि के बाद आत्मघाती जैकेट पहने एक आतंकवादी घुस गया और उसने विस्फोट कर खुद को भी उड़ा लिया।

मारे गये लोगों में आदिवासी मोबलाइजेशन बल के सदस्य हैं। यह संगठन सुन्नी मिलिशिया से जुड़ा है जो आईएस के खिलाफ लड़ाई में सरकार का समर्थन करता है। यह गांव सलाहउद्दीन प्रांत की राजधानी तिकरित के उत्तर में स्थित है। वर्ष 2014 में आईएस ने इराक के अधिकांश उत्तरी हिस्से पर कब्जा कर लिया था लेकिन वर्ष 2016 में अमेरिका समर्थित इराकी सुरक्षा बलों ने सुन्नी आदिवासी लड़ाकों की मदद से शिरकत क्षेत्र पर फिर से कब्जा कर लिया था। 

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में इस समय काफी कम संख्या में आतंकवादी बचे हैं और छिटपुट हमलों को जारी रखने में सक्षम हैं। इराक ने दिसंबर में आईएस पर विजय की घोषणा की थी लेकिन सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि आतंकवादियों के अपने स्व घोषित खलीफाओं के खत्म होने के बाद मुहिम तेज करने की आशंका है। हालांकि वे अपने कब्जे वाले सभी क्षेत्रों में बिखर चुके थे। आईएस के आतंकियों ने मुख्य रूप से किर्कुक, दीयाला और सलाहुद्दीन के प्रांतों में अपहरण और हत्या का अभियान जारी रखा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »