28 Mar 2024, 22:13:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन ने कोंविद-मोदी को पत्र लिखकर केरल आपदा पर जताया दुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2018 7:38PM | Updated Date: Aug 21 2018 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति राम नाथ कोंिवद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केरल में बाढ़ की विभीषिका से बड़ी संख्या में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। पुतिन ने पत्र में लिखा, केरल में विनाशकारी बाढ़ से सैकड़ों लोगों के मारे जाने पर मेरी हार्दिक संवेदनाएं स्वीकार करें। उन्होंने लिखा कि रूस आपदा के इस समय में भारत के दोस्ताना लोगों के साथ है

और आशा करता है कि इस प्राकृतिक आपदा में घायल हुए लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों। गौरतलब है कि केरल में बाढ़ की वजह से अब तक लगभग 350 लोगों की मौत हो गयी है और सात लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में रहने के लिए मजबूर हैं। केरल में तबाही को देखते हुए केंद्र और राज्यों की मदद के अलावा अन्य देश भी सहायता के लिए आगे आए हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने भी केरल में त्रासदी को देखते हुए 700 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की पेशकश की है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »