29 Mar 2024, 13:38:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टर्नबुल बने रहेंगे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2018 7:05PM | Updated Date: Aug 21 2018 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में मैल्कम टर्नबुल प्रधानमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने नेतृत्व चुनौती में गृहमंत्री पीटर डटन को मंगलवार को हरा दिया। सरकार की मुख्य सचेतन नोला मैरिनो ने बताया कि टर्नबुल ने लिबरल पार्टी के नेतृत्व चुनौती में वरिष्ठ पार्टी नेता एवं गृहमंत्री डटन को 35 के मुकाबले 48 मतों से हरा दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों की अटकलों तथा जनमत सर्वेक्षण में संख्या की गिरावट के बाद श्री टर्नबुल ने मंगलवार को नेतृत्व के लिए मतदान की घोषणा की थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »