20 Apr 2024, 14:22:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप अलग-थलग रहने वाले राष्ट्रपति नहीं हैं: ब्रिटेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2018 6:53PM | Updated Date: Aug 21 2018 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के विदेश सचिव जेरेमी हंट ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलग-थलग रहने वाली शख्सियत नहीं हैं। हंट ने अपनी पहली अमेरिकी यात्रा से पूर्व मंगलवार को यह बात रही। हंट मंगलवार को अमेरिका द्वारा रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने के मुद्दे पर यूरोपीय संघ से भी इसका अनुसरण करने की मांग करेंगे। उन्होंने वांशिगटन में दिए भाषण में कहा कि अमेरिका ब्रिटेन का निकट सहयोगी है। हंट ने वांशिगटन से रवाना होने से पहले बीबीसी रेडियो से कहा ट्रंप के बारे में चाहे जो भी विवाद हों लेकिन वह अलग-थलग रहने वाले राष्ट्रपति नहीं हैं जैसा कि बहुतों को डर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »