28 Mar 2024, 23:38:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गाड़ी में किस करने और गले मिलने पर गिरफ्तार हुआ कपल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2018 11:16AM | Updated Date: Aug 14 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक युवा कपल को गाड़ी में किस करने और गले मिलने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 18-19 साल के इस जोड़े को 'अश्लील हरकत' के लिए गिरफ्तार किया गया है और अब उन्हें 3 महीने की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा दी सकती है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, जांच अफसर जुल्फिकार अहमद ने बताया कि पुलिस को रविवार को इस बारे में शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि एक कपल इस्लामाबाद के सिटी सेंटर पार्किंग में खड़ी गाड़ी के अंदर किस कर रहा है और गले लग रहा है।
 
अहमद ने यह भी दावा किया कि जब पुलिस वहां पहुंची तो यह जोड़ा तब तक किस करने और गले मिलने में व्यस्त था। इस जोड़े को इस्लामाबाद में कराची कंपनी पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें बेल मिल गई।  एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पार्क, शॉपिंग सेंटर्स में घूमने वाले युवा जोड़ों को अकसर पुलिस अधिकारियों द्वारा परेशान, ब्लैकमेल किया जाता है। इनसे पैसे तक ऐंठे जाते हैं। कई अधिकारियों पर इस मामले में केस भी दर्ज किया जुका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »