23 Apr 2024, 17:39:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के अलास्का में 6.4 तीव्रता का भूकंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2018 11:13AM | Updated Date: Aug 14 2018 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलास्का। अमेरिका में अलास्का प्रांत के काकटोविक गांव तथा आर्कटिक राष्ट्रीय वन्यजीवन उद्यान के पास रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। अलास्का के पालमर में स्थित राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केन्द्र के उप निदेशक एवं भूकंप वैज्ञानिक पॉल हांग ने बताया कि प्रांत के तेल उत्पादन वाले क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
 
भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केन्द्र काकटोविक गांव से 64 किलोमीटर दूर दक्षिणपश्चिम के एक गांव में था। भूकंप के कारण सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है। भूकंप के झटके अलास्का से 644 किलोमीटर दक्षिण में भी महसूस किए गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »