29 Mar 2024, 15:23:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस को लेकर यूरोपीय संघ में मतभेद उजागर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 2:35PM | Updated Date: Mar 22 2018 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रुसेल। रूस को लेकर यूरोपीय संघ में मतभेद सामने आए हैं। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने व्लादिमीर पुतिन को दोबारा रूस का राष्ट्रपति बनने पर बधायी तक नहीं दी।
टस्क ने कहा कि उन्होंने पुतिन को इसलिए बधायी नहीं दी क्योंकि जासूस को जहर देने के मामले में ब्रिटेन रूस को जिम्मेदार मान रहा है। टस्क की इस टिप्पणी से रूस पर यूरोपीय संघ के भीतर के मतभेद उजागर हो गये हैं। यूरोपीय संघ के अन्य सर्वोच्च अधिकारियों, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन कलोड जंकर ने एक पत्र लिखकर पुतिन को बधायी दी है और उन्होंने अपने पत्र में ब्रिटेन में जहर देने के मामले का जिक्र तक नहीं किया। 
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर की उन्होंने अभी तक पुतिन को बधायी क्यों नहीं दी टस्क ने कहा, "सेलिसबुरी घटना के बाद मैं राष्ट्रपति पुतिन के चुने जाने के लिए खुश नहीं हो सकता।" ब्रिटेन के बुधवार को रूस पर आरोप लगाया था कि वह दुश्मनों को बाहर करने के लिए उनकी हत्या करवाता है। ब्रिटेन ने यह आरोप रूस के डबल एजेंट सर्गेइ स्क्रिपल और उनकी बेटी युलिया की सेलिसबुरी में जहर दे दिया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »