19 Apr 2024, 21:07:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया: भीड़ में घुसी कार, 14 लोगों को कुचला, अरेस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2017 6:22PM | Updated Date: Dec 21 2017 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने मेलबर्न में सड़क के किनारे चल रहे राहगीरों पर कार चढ़ाने के लिए 2 लोगों को गिरफ़्तार किया है। विक्टोरिया राज्य की पुलिस का कहना है कि स्थानीय समय के अनुसार शाम साढ़े चार बजे एक सफ़ेद रंग की एसयूवी कार फ़्लाइंडर्स स्ट्रीट पर कई लोगों से टकराती हुई आगे बढ़ गई।
 
पुलिस के मुताबिक़ शहर के केंद्र में स्थित एक व्यस्त चौराहे पर ये घटना हुई है। इस घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। कुछ की हालत काफ़ी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस घटना सोचसमझकर अंजाम दिया गया है लेकिन साथ ही ये भी कहा है कि फिलहाल इसे चरमपंथ से जोड़ना जल्दबाज़ी होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »