20 Apr 2024, 19:07:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

US में हाईस्पीड ट्रेन डीरेल, तीन लोंगो की मौत, 100 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2017 11:59AM | Updated Date: Dec 19 2017 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के वाशिंगटन में एक ट्रेन पटरी से उतरकर हाइवे पर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है और लगभग एक 100 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक एमट्रेक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे के दौरान ट्रेन की कुछ बोगिया पुल पर से व्यस्त हाईवे पर जा गिरी इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है तथा करीब 100 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ लोगों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि राहत बचाव दल के लोग काम में जुटे हैं। मृतकों की संख्या बढने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।  
 
वाशिंगटन राज्य की यातायात प्रवक्ता ब्रूक बोवा ने बताया कि ट्रेन में 77 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। सिएटल और पोर्टलैंड, ओरेगन को जोड़ने वाले मार्ग पर चलने वाली यह ट्रेन एक नई हाईस्पीड रेल सेवा का हिस्सा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »