28 Mar 2024, 14:12:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन में श्वेत लड़कियों निशाना बना रहा है पाकिस्तानी गैंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2017 5:08PM | Updated Date: Dec 11 2017 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के लोगों का एक गिरोह श्वेत लड़कियों को शराब एवं मादक पदार्थों के साथ निशाना बनाकर रेप एवं यौन उत्पीड़न जैसे अपराधों को अंजाम दे रहा है। ये सनसनीखेज खुलासा हुआ है ग्रुप बेस्ट चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन: डिजेक्टिंग ग्रुमिंग गैंग्स नाम की रिपोर्ट में।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी मूल के अपराधी यहां की श्वेत महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। इस गैंग के सदस्य ड्रग्स व शराब के जरिए ब्रिटेन की महिलाओं से दोस्ती करते हैं और उसके बाद उनके साथ रेप या फिर यौन शोषण करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार ऐसा करने के पीछे पाकिस्तानी मूल के इन युवाओं की कट्टरपंथी सोच के कारण ब्रिटिश समाज में न घुल-मिल पाना है।
 
रिपोर्ट के एक लेखक मुना आदिल ने कहा कि पाकिस्तानी मूल से होने के कारण हम दोनों के लिए यह विषय बहुत ही व्यक्तिगत और चिंतित करने वाला था। क्विलियम ने अज्ञात गैंग्स द्वारा अंजाम दिए गए 2005-17 के बीच के 58 मामलों की जांच की जिसमें 264 लोगों को दोषी ठहराया गया था।
 
उन्होंने पाया कि 222 दोषी व्यक्तियों या 84 प्रतिशत लोग एशियाई मूल के पुरुष थे। इसमें ज्यादातर पाकिस्तानी मूल के, 22 अश्वेत और 18 श्वेत थे जिनमें दो अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई थी।
 
गौरतलब है कि 2011 के बाद से कई मामले सामने आए हैं जिनमें पुरुषों के समूह ने इंग्लैंड के कई शहरों में लड़कियों के साथ बलात्कार या यौन उत्पीड़न जैसे अपराधों को अंजाम दिए है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »