29 Mar 2024, 19:39:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक ने कूलभूषण जाधव को दी मां-पत्नी से मिलने की इजाजत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2017 3:11PM | Updated Date: Dec 8 2017 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने भारतीय नेवी अफसर कूलभूषण जाधव को 25 दिसंबर को अपनी मां और पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी है। 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है. स्वराज ने ट्विटर पर लिखा कि पाकिस्तान सरकार ने सूचित किया है कि वे कुलभूषण की मां और पत्नी को वीजा देंगे। मैंने इस बारे में जाधव की मां अवंतिका जाधव से बात की है और उन्हें इस बारे में बताया है।
 
बता दें कि पिछले महीने में पाकिस्तान ने भारत को सूचित किया था कि वह जाधव और उसकी पत्नी को मानवीय आधार पर मिलने की अनुमति देने के लिए तैयार है। 
 
क्या है मामला? 
पाकिस्तान का दावा है कि कूलभूषण जाधव भारत का (रॉ) एजेंट है। पाक सेना का कहना है कि तीन मार्च, 2016 को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव को जासूसी के आरोपों में फांसी की सजा सुनाई है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने अपने आदेश में इस पर रोक लगा दी है। वहीं भारत ने इस मामले में कहा है कि, वह कोई (रॉ) एजेंट नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »