20 Apr 2024, 08:06:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया: समलैंगिक विवाह को मिली मंजूरी, संसद में पास हुआ बिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2017 6:32PM | Updated Date: Dec 7 2017 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की संसद ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दे दी है। वहीं, इस देश में पहली समलैंगिक शादी भी तय की जा चूकी है जोकि फरवरी में होनी है। संसद की मंजूरी के बाद विपक्षी दल लेबर पार्टी की सिनेटर पेनी वोंग ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। बता दें कि ये फैसला ऑस्ट्रेलिया की जनता के बीच समलैंगिक शादी को मान्यता देने के लिए एक सर्वे के बाद लिया गया। इस सर्वे में लगभग 80 प्रतिशत लोग शामिल हुए थे जिनमें से 61 प्रतिशत से ज्यादा ने हां में जवाब दिया था। फिलहाल, इस फैसले के बाद ऑस्ट्रेलिया में लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »