25 Apr 2024, 12:18:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ASEAN में बोल मोदी- आतंकवाद के खिलाफ हमें एकजुट होकर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2017 7:57PM | Updated Date: Nov 14 2017 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होकर समाधान निकालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा भारत को इसके चलते बहुत अधिक नुकसान उठाना पड़ा है। 

इस मौके पर पीएम मोदी ने 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आसियान देश के नेताओं को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा, भारत के 1.25 करोड़ लोग आसियन नेताओं का स्वागत करने के लिए तैयार है। आसियान समिट में 3 दिन तक हिस्सा लेने के बाद मोदी मंगलवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
 
मोदी ने कहा, हमें एकजुट होकर आतंकवाद को खत्म करने के बारे में सोचने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आसियान के 50 वर्ष गौरव, उल्लास और आगे की ओर सोचना का मौका है।  
 
पीएम मोदी ने कहा आसियान देशों को संबोधित करते हुए कहा भारत ईस्ट-एशिया पॉलिसी आसियान को ध्यान में रखकर ही बनाई गई है और भारत की इंडो-पैसिफिक क्षेत्रिय संगठन का महत्व बहुत ही स्पष्ट है। 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आसियान के साथ हमारे संबंध पुराने हैं और हम सहयोग को और मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने आसियान नेताओं से कहा, हम क्षेत्र में कानून आधारित सुरक्षा व्यवस्था के लिए आसियान को अपना समर्थन जारी रखेंगे।   
      
गौरतलब है कि, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, म्यांमा, कंबोडिया, लाओस और ब्रुनेई इस दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) के सदस्य देश हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »