26 Apr 2024, 01:07:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चक्रवात के बाद 70,000 लोगों को प्‍यूर्टो रोको खाली करने का आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2017 5:46PM | Updated Date: Sep 23 2017 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैन जुआन। प्यूर्टो रिको में तूफान मारिया के चलते आई हालिया आपदा के बीच एक बांध में बारिश के पानी कारण जलस्तर बढ़ जाने के बाद वहां रहने वाले 70,000 लोगों को इलाका छोड़ने का आदेश दिया गया है। तूफान के कारण समूचे कैरेबिया में मची तबाही के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई। सैन जुआन में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने पश्चिमोत्तर द्वीप में गौजाटाका नदी के तटीय इलाकों के पास रह रहे लोगों के लिए अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की और कहा कि वर्ष 1920 में बना बांध करीब ढहने के कगार पर है।
 
मौसम सेवा ने एक ट्वीट में कहा कि बाढ़ का पानी भरना शुरू हो गया है। इसमें कहा गया कि गौजाटाका नदी के आस पास के सभी इलाके तत्काल खाली करा दिए जाएं। वहां रहने वाले लोगों का जीवन खतरे में है इसके तुरंत बाद गवर्नर रिकार्ड रोसेलो ने इलाके में रह रहे 70,000 लोगों के लिए इलाका खाली करने का आदेश जारी किया। द्वीप पर तूफान मारिया के कारण मची तबाही के बाद प्यूर्टो रिको पहले से ही भयानक बाढ़ से जूझ रहा है। रोसेलो ने सीएनएन को बताया कि आरंभिक आकलन के मुताबिक 13 लोगों की मौत होने की आशंका है। मारिया के कारण डोमिनिका में 15 लोगों समेत कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »