20 Apr 2024, 03:56:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी सांसद बोले - पाकिस्तान पीठ में छुरा घोंपने वाला देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 11:33AM | Updated Date: Jul 26 2017 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। पाक विरोधी के रूप में विख्यात अमेरिकी सांसद टेड पो ने पाकिस्तान को पीठ में छुरा घोंपने वाला देश बताया है। टेड पो ने ट्वीट कर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है। अमेरिकी सांसद टेड पो ने अपने ट्वीट में अमेरिकी रक्षा सचिव जेम्स मैटीज के फैसले की सराहना करते हुए एक नोट पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को फंड देने पर रोक लगाई है। गौरतलब है कि टेड पो इससे पहले भी अमेरिका पर हमला करते रहे हैं। 

अमेरिका नहीं करे पाक की मदद
इससे पहले अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तान को अमेरिकी हितों के खिलाफ लगातार काम करने के लिए जिम्मेदार ठहराने की मांग उठाई थी। टेड पो ने साफतौर पर ये भी कहा था कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है तो अमेरिका को उसकी मदद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा हम जो पैसे पाकिस्तान को देते हैं वो आईएस को जाते हैं। आईएस उन पैसों से आतंकवाद को बढ़ावा देती है, जिससे अफगानिस्तान में अमेरिकी नागरिक मारे जाते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »