19 Apr 2024, 07:47:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया के बोर्नेओ द्वीप में नाव पलटने से 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 5:20PM | Updated Date: Jul 25 2017 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के बोर्नेओ द्वीप के पास एक नाव पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के लापता होने की आशंका है। बचाव कार्य में लगी इंडोनेशिया की खोज और बचाव एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कालीमंतन राज्य  में दुर्घटना के समय नाव पर लगभग 40 लोग सवार थे। 
 
उन्होंने बताया कि नाव पर सवार होने वालों की संख्या का यह प्रारंभिक अनुमान है। लापता कुछ लोग ऐसे भी हो सकते है। जिनके बारे में जानकारी नहीं हो पा रही है और उनके परिजनों की तरफ से जानकारी लिए जाने का इंतजार किया जा रहा है। इंडोनेशिया और मलेशिया के मध्य जलमार्ग में कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »