25 Apr 2024, 06:53:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में हवाई हमले में आठ लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 5:06PM | Updated Date: Jul 25 2017 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरुत। सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले इस्टर्न घौता में हुए हवाई हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फोर मन राइट्स के अनुसार आज रात में विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए जिसमें आठ लोग मारे गए हैं। इस इलाके में हुए हवाई हमले में पहली बार नागरिकों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि अरबिन शहर को भी हवाई हमले में निशाना बनाया गया जिसमें 30 अतिरिक्त लोग घायल हुए हैं।  
 
इस इलाके में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए काम करने वाली दी सिविल डिफेंस फोर रुरल दमिश्क के अनुसार हवाई हमले में पांच बच्चे और दो महिलाओं की मौत हुई है। संगठन ने अपने फेसबुक पेज पर घायलों की संख्या तथा 50 लोगों के लापता होने के बारे में बताया है। सीरियाई सेना की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है तथा सरकारी मीडिया की ओर से हवाई हमले के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »