25 Apr 2024, 13:23:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

माउंट एवरेस्ट फतेह करने के बाद लौटते वक्त भारतीय की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2017 8:25PM | Updated Date: May 23 2017 9:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। माउंट एवरेस्ट पर लापता हुए 27 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही की विश्व की सबसे उंची चोटी फतह करने के बाद लौटते समय करीब 200 मीटर नीचे गिरने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि इस सीजन में पहाड़ियों पर हुई यह पांचवीं मौत है। 

    
पर्यटन विभाग के महानिदेशक दिनेश भट्टाराई ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले रवि कुमार की 8,200 मीटर की उंचाई, जिसे चर्चित रूप से बालकनी के तौर पर जाना जाता है, से गिरने से मौत हो गई।
    
उन्होंने बताया, माउंट एवरेस्ट पर तैनात हमारे संपर्क अधिकारी ने पुष्टि की है कि शिखर से उतरने के दौरान ‘बालकनी’ से 150-200 फुट नीचे गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। ‘बालकनी’ पहाड़ी के दक्षिणी शिखर पर चढ़ने से पहले पर्वतारोहियों का आखिरी विश्रामस्थल होती है। 
    
इसके साथ ही नेपाल की तरफ माउंट एवरेस्ट पर मरने वाले लोगों का आंकड़ा पांच तक पहुंच गया है। कुमार ने शनिवार को दोपहर 1.28 मिनट तक सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट की 8,848 मीटर की उंचाई नापी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »