19 Apr 2024, 23:19:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बलूचिस्तान: आजादी की मांग करने वाले 434 आतंकियों ने किया सरेंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2017 10:35AM | Updated Date: Apr 22 2017 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में शुक्रवार को 434 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

जियो टीवी के मुताबिक, इन आतंकवादियों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए बलूचिस्तान में एक समारोह का भी आयोजन किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस दौरान बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्लाह जेहरी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, प्रांतीय मंत्री और अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद थे।
 
ये आतंकवादी बलूच रिपब्लिक आमीर, बलूच लिबरेशन आर्मी सहित विभिन्न आतंकवादी संगठनों से संबद्ध थे। जेहरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रांतीय सरकार आत्मसमर्पण करने वालों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि यह हमारी राष्ट्रीय एवं नैतिक दायित्व है।
 
एक वरिष्ठ प्रांतीय अधिकारी ने बताया कि अब तक 1,500 से अधिक आतंकियों ने आत्मसमर्पण किया है। पाकिस्तान का कहना है कि बलूचिस्तान में अफगानिस्तान और ईरान के साथ अपनी सीमाओं का इस्तेमाल देश में विद्रोही गतिविधियों को चलाने के लिए लोगों को भड़काने और प्रशिक्षित करने के लिए किया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »