23 Apr 2024, 15:53:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज अभी भी अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2017 12:48PM | Updated Date: Apr 21 2017 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ह्यूस्टन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज एच डब्ल्यू बुश को देश के एक अन्य पूर्व राष्ट्रपति एवं उनके पुत्र जार्ज डब्ल्यू बुश अस्पताल में उन्हें देखने पहुंचे। सीनियर बुश के ट्विटर अकाउंट पर शुक्रवार को एक तस्वीर पोस्ट की गई जिसमें उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश नजर आ रहे हैं। 
 
तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। सीनियर बुश ने ह्यूस्टन के अस्पताल में एक और दिन बिताया जहां मामूली निमोनिया के बाद उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए रखा गया था। पारिवारिक प्रवक्ता जिम मैग्राथ ने बताया कि 92 वर्षीय बुश के स्वास्थ्य में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
 
सीनियर बुश को पिछले शुक्रवार को लगातार खांसी के उपचार के लिए ह्यूस्टन मेथोडिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में डॉक्टरों ने बताया उन्हें निमोनिया था और उनका उपचार पूरा हो गया है। उल्लेखनीय है कि जार्ज एच डब्ल्यू बुश 1989 से 1993 तक अमेरिका के राष्ट्रपति थे, जबकि उनके पुत्र 2001 से 2009 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »