25 Apr 2024, 21:14:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लेगिंग पहनने की वजह से लड़कियों को प्लेन में चढ़ने से रोका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 1:15PM | Updated Date: Mar 27 2017 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमरीका की यूनाइटेड एयरलाइंस को कथित तौर पर दो लड़कियों को लेगिंग पहनकर यात्रा करने से रोकने पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। 

सोशल मीडिया पर इस घटना तीखी टिप्पणियां की जा रही हैं।
 
सामाजिक कार्यकर्ता के मुताबिक ये घटना रविवार सुबह डेनवर से मिनियापोलिस की उड़ान के दौरान हुई।
 
ग्रुप की संस्थापक शेनन ने डेनवर एयरपोर्ट पर विमान में दाखिल होते वक़्त पांच लड़कियों के साथ जो कुछ हुआ ट्विटर पर उसकी जानकारी दी है।
 
उन्होंने बताया कि तीन लड़कियों को अपनी ड्रेस के ऊपर दूसरे कपड़ने पहनने के बाद यात्रा की इजाजत दे दी गई जबकि दो लड़कियों को विमान में दाखिल होने से रोक दिया गया।
 
शेनन ने ट्विटर पर जानकारी दी कि यूनाइटेड के कर्मचारी लड़कियों को कपड़े बदलने या फिर लेगिंग पर कपड़े पहनने के लिए 'दबाब' बना रहे थे। इन लड़कियों में से एक की उम्र 10 साल थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »