29 Mar 2024, 16:18:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में नौका डूबने से एक की मौत, 12 लोग लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2017 3:13PM | Updated Date: Jan 21 2017 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 06
    06

बीजिंग। पूर्वी चीन समुद्र में मछली पकड़ने की एक नौका के डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य लोग अब भी लापता हैं। चीन की नौसेना ने खोज अभियान के लिए दो फ्रिगेट और एक ड्रोन भेजा है।

चीन की नौसेना ने कहा कि चीन की मछली पकड़ने की नौका ‘लीयोदा झोंग्यू 15126’ जिस पर 13 लोग सवार थे वह कल डूब गई। दोंघाई बेड़े के जियांग सु प्रांत से सहायता के अनुरोध के बाद शोंझुआ और जी.आन फ्रिगेट ने मौके पर पहुंच कर खोज शुरू कर दी है।

शिन्हुआ एजेंसी की खबर के अनुसार एक सैन्य ड्रोन को भी मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक एक ही शव बरामद किया गया है और चालक दल के अन्य सदस्यों की खोज जारी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »