26 Apr 2024, 05:24:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में नौका दुर्घटना में 90 लोगों के डूबने की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2016 11:25AM | Updated Date: Oct 27 2016 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। लीबिया के पश्चिमी तट पर प्रवासियों को ले जा रही एक डूब गई जिसमें 90 से ज्यादा लोग लापता है, जिनके डूबने की आशंका है।
     
देश के तटरक्षा बल के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि समुद्र तट से 26 मील दूर बुधवार इस नौका दुर्घटना के बाद तटरक्षा बल के जवानों ने 29 प्रवासियों को बचाया है। बचाए गए एक प्रवासी ने बताया की रबड़ की इस नौका पर लगभग 126 यात्री सवार थे और एक तरफ का रबड़ फंटने के कारण वह समुद्र में डूबने लगा।
 
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के मुताबिक पश्चिम एशिया और अफ्रीकी देशों से गैरकानूनी तरीके से भूमध्य सागर के जरीए यूरोप जाने की कोशिश में इस वर्ष अबतक 3,740 प्रवासियों की मौत हुई है जोकि पिछले साल के आकड़ों के बराबर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »