16 Apr 2024, 11:40:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केट मिडलटन की अर्द्धनग्न तस्वीरों के लिए छह लोगों पर चलेगा मुकदमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2016 12:37PM | Updated Date: Oct 26 2016 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। ब्रिटेन के राजघराने की बहू केट मिडलटन की अर्द्धनग्न तस्वीरें प्रकाशित करने के लिए फ्रांस में निजता कानून के तहत फोटोग्राफरों और मीडिया के वरिष्ठ अधिकारियों समेत छह लोगों को मुकदमे का सामना करना होगा। फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्टों में राष्ट्रीय संवाद समिति एजेंसी फ्रांस प्रेस और एक न्यायिक सूत्र के हवाले से कहा गया है

कि फ्रांस के स्थानीय समाचार पत्र ला प्रोवेंस, क्लोजर मैगजीन और उसकी मालिकाना कंपनी सिल्वियो बर्लुस्कोनी के अर्नोल्डो मोंडाडोरी एडिटर पब्लिंशिग ग्रुप के वरिष्ठ कर्मियों पर मुकदमा चलाया जाएगा। कैम्ब्रिज के ड्यूक पिंस विलियम और उनकी पत्नी ने इन तस्वीरों का व्यापक पैमाने पर प्रकाशन रोकने के लिए

फ्रांस पर आपराधिक मामला चलाने का दबाव बनाया है। केट की ये तस्वीरें एक निजी आवास की बालकनी से उस समय ली गई जब शाही दंपति दक्षिण ल्यूबरोन क्षेत्र में छुट्टियां बिताने आए थे। ये तस्वीरें 2012 में प्रकाशित की गयी थीं। ली परेसिएन अखबार के मुताबिक इस मुकदमे के अगले वर्ष शुरु होने की संभावना है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »