20 Apr 2024, 20:17:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विस्फोटकों के अवैध निर्माण और भंडारण से हुई 14 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2016 12:03PM | Updated Date: Oct 26 2016 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बींजिंग। चीन में अस्थाई मकानों में विस्फोट के कारण 14 लोगों की मौत होने के पीछे अवैध तरीके से विस्फोटक सामग्री का निर्माण और भंडारण मुख्य वजह थी। चीन की आधिकारिक संवाद समिति शिन्हुआ ने कल बताया कि शांक्शी प्रांत के उत्तर पूर्वी शहर शिनमिन में सोमवार को  इस विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 147 अन्य घायल हो गए थे।

घटना में एक अस्पताल सहित दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। शिन्हुआ ने बताया कि कल सुबह इस विस्फोट के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। उन सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना के बाद से प्रशासन ने प्रांत भर में विस्फोटक सामग्री के निर्माण और भंडारण की जांच शुरू कर दी है।

जिन पांच मकानों में विस्फोट हुआ,वे किराए पर लिए गए थे। पुलिस ने सभी मकानों के मालिकों को हिरासत में ले लिया है। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि यह किस तरह का विस्फोट था अथवा इस विस्फोटक का किस उपयोग के लिए  भंडारण किया गया था। शांक्शी कोयला खनन वाला क्षेत्र है और यहां विस्फोटकों का काफी इस्तेमाल किया जाता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »