24 Apr 2024, 10:24:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में विस्फोट में नौ लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2016 1:41PM | Updated Date: Sep 26 2016 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेशावर। पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिमी क्षेत्र में एक गश्ती वाहन के आईईडी की चपेट में आने से चार पुलिसकर्मियों सहित कम से कम नौ लोग घायल हो गए। घटना चारसद्दा जिले के सारोकाले इलाके में हुई। पुलिस ने कहा कि सारोकाले पुलिस थाने का वाहन नियमित गश्त कर रहा था जब शबकादर तहसील में मसल खान गांव के पास उसपर रिमोट संचालित आईईडी से हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में चार पुलिसकर्मी और पांच नागरिक घायल हो गए। मामले की जांच की जा रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »