19 Apr 2024, 19:35:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

निवेश आमंत्रित करने के लिए अमेरिका पहुंचे झारखंड के CM

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2016 11:54AM | Updated Date: Sep 26 2016 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास अमेरिका पहुंचे। वह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने के मकसद से यहां के कई शहरों की यात्रा करेंगे,जिससे राज्य के खनन क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा सके। मुख्यमंत्री की करीब एक सप्ताह की यात्रा की आधिकारिक शुरूआत मंगलवार को लास वेगास के बेलागियो में खनन प्रदर्शनी में भागीदारी से होगी।

इसे दुनिया का सबसे बड़ी खनन प्रदर्शनी माना जा रहा है। यह प्रतिनिधिमंडल खनन क्षेत्र में आधुनिक तथा बेहतर व्यवहार के बारे में जानकारी हासिल करेगा और इन्हें खनिज संपन्न झारखंड राज्य में लागू करने का प्रयास करेगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »