25 Apr 2024, 06:58:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में उग्रवादियों ने किया संघर्षविराम का ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2016 3:08PM | Updated Date: Aug 23 2016 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वारी। नाइजीरिया के उग्रवादी समूह ‘नाइजर डेल्टा एवेन्जर्स’ ने सशर्त संघर्ष विराम का ऐलान किया है। इन उग्रवादियों को आम तौर पर तेल उग्रवादी कहा जाता है क्योंकि इनकी वजह से पश्चिम अफ्रीकी देश को प्रति दिन लाखों बैरल तेल का नुकसान हो रहा है।
 
संघर्ष विराम के ऐलान के साथ-साथ ‘नाइजर डेल्टा एवेन्जर्स’ ने यह भी कहा कि वह लोग शांति समझौते के लिए बातचीत के इच्छुक हैं। समूह की वेबसाइट पर एक बयान डाला गया है जिस पर शनिवार की तारीख दर्ज है। बयान में कहा गया है कि वह इस शर्त पर संघर्ष विराम जारी रखेंगे कि सुरक्षा बल नागरिकों को परेशान करना बंद कर दें और अंतरराष्ट्रीय वार्ताकारों को शामिल किया जाए।
 
तेल उत्पादक नाइजर डेल्टा में सेना के अभियान के दौरान बड़ी संख्या में उग्रवादी, सैनिक और पुलिस कर्मी मारे गए हैं। शुक्रवार को समुदाय के नेताओं ने सभी उग्रवादियों से शांति के लिए वार्ता में शामिल होने का आह्वान किया था। राष्ट्रपति मुहम्मादु बुहारी की सरकार अन्य उग्रवादियों के साथ पहले ही बातचीत कर रही है।
 
‘नाइजर डेल्टा एवेन्जर्स’ के हमलों की वजह से इस साल नाइजीरिया में तेल उत्पादन में 40 फीसदी की कमी आई है जिसके कारण यह देश अफ्रीका का सबसे बड़ा तेल उत्पादक होने का अपना दर्जा अंगोला के हाथों खोता जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »