25 Apr 2024, 03:32:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत के दावे पर संयुक्त राष्ट्र ने लगाई मुहर, पाक में ही रहता है दाऊद इब्राहीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2016 2:49PM | Updated Date: Aug 23 2016 8:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की ओर से पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के उन नौ पतों में छह की स्पष्ट तौर पर पुष्टि हुई है जो भारत ने मुहैया कराए थे।

तीन पते गलत पाए हैं जिनको सूची से हटा दिया गया है। भारत ने अपनी ओर से सौंपे गए डोजियर में इन पतों का उल्लेख किया है जो 1993 के मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद से संबंधित हैं।
   
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आईएसआईएल एवं अलकायदा प्रतिबंध समिति ने अपनी दाऊद से संबंधित सूची में संशोधन किया। भारत की ओर से प्रदान किए गए छह पतें सही पाए गए हैं।
   
हालांकि भारत की ओर से उपलब्ध करवाए गए छह अन्य पतों को संशोधित नहीं किया गया है। भारत ने एक डोजियर में इन नौ पतों का उल्लेख करते हुए कहा था कि दाऊद इन ठिकानों पर अक्सर आता-जाता रहता है।
   
सुरक्षा परिषद की आईएसआईएल और अलकायदा प्रतिबंध समिति ने वर्ष 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट के मास्टरमाइंड से जुड़े इस पते को समिति ने रेखांकित किया और काट दिया।

इस बारे में जब एक भारतीय अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने माना कि एक पता गलत दे दिया गया था, जो दाऊद का न होकर मलीहा लोधी का है, दाऊद का नहीं।

भारत ने जो नौ पते दिए थे उसमें ये दावा किया गया था कि दाऊद का पाक में काफी रुतबा और प्रॉपर्टी है और दाऊद को पाकिस्तानी एजेंसियां पनाह देती हैं और उसकी सुरक्षा का जिम्मा संभालती हैं। दाऊद यूएन की आंतकी सूची में है।

भारत ने डोजियर में पाकिस्तान में दाऊद के नौ पते शामिल किए गए थे। ये इस बात का सबूत हैं कि दाउद पाकिस्तान में छिपा हुआ है। इस्लामाबाद लगातार इस बात से इंकार करता रहा है कि दाऊद पाकिस्तान में रहता है।

दाऊद वर्ष 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में भारत में वांछित है। इन हमलों में 257 लोग मारे गए थे और लगभग एक हजार लोग घायल हुए थे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »