23 Apr 2024, 16:33:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मुंबई हमला: लश्कर को 40 लाख रुपए देने वाला रिमांड पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2016 11:59AM | Updated Date: Aug 23 2016 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। मुंबई हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को करीब 40 लाख रुपए प्रदान करने वाले व्यक्ति सुफियान जफर को पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उसे आगे एफआईए की हिरासत में नहीं भेजने का फैसला किया।
 
सुफियान इस मामले के अन्य छह संदिग्धों अब्दुल वाजिद, मजहर इकबाल, हम्माद अमीन सादिक, शाहिद जमील रियाज, जमील अहमद और मोहम्मद यूनुस अंजुम के साथ रावलपिंडी स्थित आदियाला जेल में सुनवाई में शामिल हुआ। ये संदिग्ध साल 2009 से इसी जेल में बंद हैं। लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी जेल से रिहा होने के बाद से किसी अज्ञात स्थान पर रह रहा है। वह एक साल पहले जेल से रिहा हुआ था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »