29 Mar 2024, 17:56:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान के करीब पहुंचा तूफान, सैकड़ों विमानों की उड़ानें रकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2016 12:11PM | Updated Date: Aug 22 2016 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तोक्यो। तोक्यो में एक शक्तिशाली तूफान के अंदेशे के साथ ही जोरदार बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण करीब 400 विमान उड़ान नहीं भर सके। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि शक्तिशाली तूफान मिनडुले के दोपहर तक यहां पहुंचने की आशंका है। यह तूफान जापान की राजधानी से उत्तरी तोहोकु क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था। एजेंसी ने बताया कि यह तूफान 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था जबकि सुबह मियाके उपद्वीप से उत्तर की ओर बढ़ते समय तूफान की रफ्तार करीब 25 किमी प्रति घंटा थी।

मियाके में किसी बड़े नुकसान अथवा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस उपद्वीप की आबादी 2,600 है। मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा तोक्यो में तूफान के कारण भूस्खलन का खतरा है, जबकि तेज हवाओं और उंची लहरों के कारण निचले इलाके में पानी भरने की आशंका है। जापान के राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके ने बताया कि तूफान की आशंका से पूरे जापान में कुल 387 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

इनमें से ज्यादातर उड़ानें तोक्यो के हनेडा हवाईअड्डे की हैं। जापान एयरलाइन ने बताया कि उसने 145 घरेलू उड़ानें रद्द की हैं। उड़ानें रद्द होने से 26,910 यात्री प्रभावित हुए हैं, जबकि ऑल निप्पोन एयरवेज ने कुल 96 घरेलू उड़ाने रद्द की हैं, जिससे 21,300 यात्री प्रभावित हुए हैं। क्षेत्र के सबसे बड़े रेलवे परिचालक पूर्वी जापान रेलवे ने बताया कि राजधानी तोक्यो और इसके आस पास के क्षेत्र में सुपरफास्ट बुलेट ट्रेन समेत प्रमुख रेल सेवायें सामान्य रूप से बहाल हैं।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »