29 Mar 2024, 14:29:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरानी सांसद ने ट्रंप की हत्या पर 30 लाख डॉलर का इनाम रखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 1:12AM | Updated Date: Jan 22 2020 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के सांसद अहमद हमजा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप की हत्या करने वाले को 30 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 21 करोड़ 30 लाख रुपये) देने का ईनाम मंगलवार को घोषित किया। हमजा ने संसद में कहा, केरमन के लोगों की ओर से मैं कहना चाहूंगा कि जो कोई भी ट्रंप की हत्या करेगा उसे 30 लाख अमेरिकी डॉलर का ईनाम दिया जाएगा। गौरतलब है कि केरमन अमेरिका के ड्रोन हमले में इराक के बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मारे गए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कुद्स बल के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी का गृहनगर है। अमेरिका ने सुलेमानी पर इराक और सीरिया के इलाके में गुप्त सैन्य अभियान चलाने का आरोप लगाया था। सुलेमानी की हत्या ने इरान के नेतृत्व को भड़का दिया। हजारों ईरानियों ने सैन्य नेता की हत्या पर शोक जताया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »