28 Mar 2024, 20:19:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शाही परिवार से जुदाई पर प्रिंस हैरी ने जताया 'गहरा दुख'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 11:45AM | Updated Date: Jan 21 2020 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस हैरी ने ‘शाही परिवार’ से जुदा होने पर ‘गहरा दुख’ जताते हुए कहा है कि उनके पास इसके सिवाय कोई और विकल्प नहीं बचा था। प्रिंस हैरी ने यहां दान से जुड़े समारोह में कहा, यूके मेरा घर और ऐसी जगह है जिससे मैं प्यार करता हूं और वह कभी नहीं बदलेगा। मैं और मेघान बिना किसी सार्वजनिक चंदे के क्वीन की सेवा करने को तैयार थे। दुर्भाग्य से यह संभव नहीं था।
 
शाही परिवार के सदस्य ने कहा - हमने राजशाही परिवार की वरिष्ठ सदस्यता से पीछे हटते हुए आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का फैसला किया है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा - हमारे लिए यह आसान फैसला नहीं था और हमारे पास अन्य कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा - यह कई सालों की चुनौतियों के बाद कई महीनों की बातचीत थी, मुझे पता है कि मैं हमेशा सही नहीं रहा हूं लेकिन इसके अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »