28 Mar 2024, 23:53:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हॉकी इंडिया का 25,000 डॉलर का दिया दान, आस्ट्रेलिया ने किया शुक्रिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 12:30AM | Updated Date: Jan 21 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। हॉकी इंडिया ने आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के लिये 25 हजार डॉलर का दान दिया है, जिसके लिये हॉकी आस्ट्रेलिया ने इस योगदान पर उसका आभार जताया है। हॉकी आस्ट्रेलिया की अध्यक्ष मेलानी वूसनाम ने हॉकी इंडिया को अपना आभार जताते हुये कहा कि वह हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद का इस समर्थन के लिये धन्यवाद करता चाहती हैं। एचआई ने रेड क्रॉस बुशफायर अपील में 25 हजार डॉलर का दान दिया है तथा हॉकी आस्ट्रेलिया को भारतीय पुरूष और भारतीय महिला हॉकी टीमों की शर्ट भी नीलामी में बेचने के लिये दान की है।
 
वूसनाम ने कहा,‘‘ मैं अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों द्वारा इस मुश्किल समय में मेरे देश के लिये समर्थन देने का धन्यवाद करती हूं। हम हॉकी इंडिया के इस कदम की सराहना करते हैं कि उन्होंने बुशफायर अपील में अपना योगदान दिया है।’’ इस बीच हॉकी इंडिया प्रमुख ने भी बुशफायर के पीड़तिों के लिये योगदान देने पर खुशी जताई है। अहमद ने कहा,‘‘हॉकी इंडिया और पूरा हॉकी जगत आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से हतप्रभ है और हमने अपनी ओर से यह छोटा सा सहयोग दिया है।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »