16 Apr 2024, 12:56:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार के मालवाहक जहाज से चालक दल के 10 सदस्य बचाये गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 12:12AM | Updated Date: Jan 21 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फुझोउ। म्यांमार के एक मालवाहक जहाज के सोमवार को दक्षिण पूर्वी चीन के पास समुद्र में एक तरफ झुकने के कारण चालक दल के 10 सदस्यों को बचाया गया। झांगझू के समुद्री खोज और बचाव केंद्र ने बताया कि आज तड़के लगभग डेढ़ घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद जीवन रक्षक नाव की मदद से चालक दल के सदस्यों को बचाया गया। चालक दल के सदस्यों की हालत ठीक बतायी जा रही है। कंटेनरों और लगभग 20 टन हल्के तेल के साथ जहाज कोरिया गणराज्य के बुसान के लिए रवाना हुआ था। जहाज में कुछ तकनीकी खराबी के कारण यह एक तरफ झुकने लगा। तेल टैंक के वाल्व को बंद कर जहाज को लंगर डाल दिया गया है। केंद्र ने रविवार शाम मदद की कॉल मिलने पर एक समुद्री पुलिस पोत और मछली पकड़ने की एक नाव को चालक दल के सदस्यों को बचाने में मदद के लिए भेजा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »